क्या आपका घर भी बाहर से सुंदर लेकिन अंदर से है अशांत? वास्तु शास्त्र से जानें इसकी वजह

क्यों आपका घर हमेशा रहता है अशांत? Ai image
Vastu Tips: कई बार घर की असली परेशानी बाहर से दिखाई नहीं देती. सबकुछ अच्छा होने के बावजूद अगर घर में बेचैनी, स्ट्रेस और मन की अशांति बनी रहती है, तो इसके पीछे कुछ ऐसी छोटी गलतियां हो सकती हैं जिनपर अक्सर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. आज हम आपको इन्हीं गलतियों और कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Vastu Tips: आज के समय में अगर आप अपने चारों तरफ नजर घुमाएंगे तो आपको एक से एक खूबसूरत घर देखने को मिल जाएंगे. ये घर बाहर से दिखने में जितने सुंदर होते हैं, उतने ही शानदार अंदर से भी देखने में लगते हैं. एक से एक महंगे फर्नीचर, अट्रैक्टिव डेकोरेटिव आइटम्स और मॉडर्न इंटीरियर के साथ हर घर अपने आप में एक अलग स्टेटस दिखाता है. घर चाहे कितनी भी सुंदर क्यों न हो, कई बार ऐसा भी होता है कि इसमें रहने वाले लोग मेंटल स्ट्रेस, बेचैनी, चिड़चिड़ेपन और हर दिन हो रहे झगड़ों से परेशान रहते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें, तो ऐसा होने के पीछे आपके ही घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी गलतियां कारण बनती हैं. इन गलतियों को अगर समय रहते सुधारा न जाए तो पूरे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है. इसी निगेटिव एनर्जी का असर आगे चलकर घर और परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है. अगर आपका भी घर बाहर से तो बेहद ही खूबसूरत लगता है, लेकिन अंदर से एक अशांति का एहसास कराता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको ऐसा होने के कुछ प्रमुख छिपे हुए कारण बताने जा रहे हैं.
घर में लगातार झगड़े और स्ट्रेस रहना
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे या फिर स्ट्रेस बढ़ने लगे, तो यह आपके घर में निगेटिव एनर्जी के होने का संकेत माना जा सकता है. अगर आपके घर पर टूटी-फूटी बेकार की चीजें, गंदगी, बिखरी हुई चीजें और गलत दिशा में रखा हुआ फर्नीचर है, तो यह भी कुछ कारण हो सकते हैं आपके मेंटल स्ट्रेस के बढ़ने का. मान्यताओं के अनुसार आपके घर का उत्तर-पूर्व कोना हमेशा ही साफ और हल्का होना चाहिए. अगर इस दिशा में आप भारी चीजें रख देते हैं तो आपके घर का पॉजिटिव माहौल खराब भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और कई तरह की परेशानियां, रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम
सूरज की रोशनी और फ्रेश हवा की कमी
वास्तु शास्त्र में नेचुरल लाइट और फ्रेश हवा को काफी ज्यादा जरूरी बताया गया है. शास्त्र के अनुसार जिस घर में भी सूर्य की रोशनी और फ्रेश हवा का फ्लो नहीं होता, उसमें धीरे-धीरे निगेटिविटी बढ़ने लग जाती है. जानकारों के अनुसार घर में मौजूद अंधेरे कमरे, बंद खिड़कियां और सीलन वाला माहौल आपके मूड और मेंटल कंडीशन पर काफी बुरा असर डाल सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हर सुबह कुछ देर के लिए घर की खिड़कियों को खोलकर रख दें ताकि फ्रेश हवा और सूर्य की रोशनी आपके घर के अंदर आ सके. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके घर का माहौल काफी ज्यादा हल्का और पॉजिटिव महसूस होने लग जाएगा.
बेडरूम के वास्तु का गलत होना
आपके घर का बेडरूम ही वह जगह है जहां पर आप अपने पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर आपके बेडरूम का वास्तु गलत हो, तो इसका सीधा असर आपकी नींद और मेंटल पीस पर पड़ता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने बिस्तर को एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां सोते समय आपका सिर हमेशा ही दक्षिण दिशा की तरफ रहे. इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बेडरूम में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टूटे हुए फर्नीचर्स और गंदगी को भी इकठ्ठा होने का मौका न दें. अगर आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं, तो आपका मन हमेशा अशांत रहने लगेगा और साथ ही आपकी नींद भी पूरी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान
किचन की गलत दिशा और बिखराव
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का किचन ही एनर्जी का सेंटर होता है. ऐसा इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इसी जगह पर पूरे परिवार के लिए भोजन तैयार किया जाता है. ऐसे में अगर आपके घर का किचन गलत दिशा में बना हुआ हो या फिर वहां पर साफ-सफाई का ख्याल न रखा जाए, तो इसका सीधा असर परिवार की सेहत और आपसी रिश्तों पर पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का किचन हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में बना हुआ होना चाहिए. इसके अलावा किचन में रखा गैस-चूल्हा और पानी भी बिलकुल आसपास नहीं होने चाहिए. अगर इन चीजों को आप आसपास रखते हैं तो इससे भी घर और परिवार में स्ट्रेस बढ़ने लगता है.
पूजा स्थल का सही न होना
आपके घर के पूजा स्थल को ही पॉजिटिव एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है. ऐसे में अगर आप इस जगह को गंदा रखते हैं, यहां पर भगवान की टूटी हुई मूर्तियां रखते हैं या फिर इसे एक सही दिशा में नहीं बनवाते हैं, तो इसका सीधा असर आपके घर की सुख-शांति पर ही पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का पूजा स्थल हमेशा ही उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इसके अलावा पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने के लिए आपको हर दिन इस जगह की सफाई करनी चाहिए और यहां पर एक दीया भी जलाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










