घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और कई तरह की परेशानियां, रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

रात को सोने से पहले कौन से काम नहीं करने चाहिए AIimage

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रात का समय सिर्फ आराम का नहीं बल्कि घर की एनर्जी को बैलेंस करने का भी होता है. अगर इस समय कुछ गलत आदतें अपनाई जाएं तो घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है और मेंटल पीस पर असर पड़ सकता है. इसलिए सोने से पहले सही चीजों का ख्याल रखना जरूरी है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शस्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर आप इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज कर दिया जाए, तो जीवन में निगेटिविटी बढ़ने लगती है और साथ ही जीवन में परेशानियां बढ़ने भी लगती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में रात के समय के लिए भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप रात के समय कुछ कामों को करते हैं, तो इसका काफी बुरा असर आपके रिश्तों मेंटल पीस और फिनांशियल कंडीशन पर पड़ता है. ऐसे में आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि रात को सोने से पहले आप इन कामों को भूलकर भी न करें. तो चलिए इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गंदे बर्तन छोड़कर न सोएं

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को खाना खा लेने के बाद गंदे बर्तनों को सिंक में छोड़कर ही सोने चले जाते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और साथ ही मां लक्ष्मी भी आपसे रूठ जाती है. आपको हमेशा इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि रात को सोने से पहले किचन की सफाई अच्छे से कर लें. जब आपका किचन साफ-सुथरा होता है तो आपके घर पर भी सुख-समृद्धि बनी हुई रहती है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

झाड़ू को गलत जगह पर न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात के समय झाड़ू को कभी भी दरवाजे के ठीक सामने या फिर खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए. इसे बिलकुल अच्छा नहीं माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू पैसों के साथ-साथ समृद्धि का भी प्रतीक होता है. अगर आप इसे गलत जगह पर रख देते हैं तो आपकी जिंदगी में पैसों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. रात को सोते समय आपको झाड़ू को एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर वह किसी और को दिखाई न दे.

बिना खुद को साफ किये बिस्तर पर न जाएं

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे पूरे दिन की थकान के बाद घर आकर सीधे बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए. रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों के साथ ही अपने चेहरे को भी अच्छे से धो लें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके शरीर की थकान कम होगी और आपका दिमाग भी शांत हो जाएगा. मान्यताओं के अनुसार जब आप अच्छे से साफ-सुथरे होकर सोने जाते हैं तो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या घड़ी की गलत दिशा बन सकती है आपकी परेशानी की वजह? जानिए वास्तु शास्त्र का बड़ा रहस्य

रात में आईना देखकर न सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात को सोने से पहले कभी भी आईना नहीं देखना चाहिए. इसके अलावा आपको कभी भी बिस्तर के ठीक सामने आईना रखना भी नहीं चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे बिलकुल भी सही नहीं माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है. इसके अलावा आपकी इस गलती की वजह से आपको रातभर बेचैनी महसूस होती रहती है. अगर आपके कमरे में आईना है तो रात को सोने से पहले आपको उसे सोने से पहले ढक जरूर देना चाहिए.

गुस्से या स्ट्रेस में न सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात को सोते समय कभी भी अपने दिल में गुस्से की भावना को या फिर दिमाग में स्ट्रेस नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन कंडीशंस में सोने जाते हैं तो पूरे घर के माहौल पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. रात को सोने से पहले यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने मन को शांत रखें और पॉजिटिव चीजों को सोचते हुए सोने जाएं.

यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola