किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

Published by :Saurabh Poddar
Published at :30 Apr 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for rented house

किराए वाले घर के लिए वास्तु के उपाय Ai image

Vastu Tips: अगर आप किराए के घर में रहते हुए भी सुकून और पॉजिटिव माहौल की तलाश में हैं, तो कुछ आसान बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं. छोटी-छोटी आदतें और सही दिशा में किए गए बदलाव आपके घर को शांति और पॉजिटिव एनर्जी से भर सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी नौकरी, पढ़ाई या फिर अन्य कामों की वजह से दूसरे शहरों में शिफ्ट कर रहे हैं और न चाहते हुए भी एक किराए के घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. अक्सर ऐसा होता है जब हम एक किराए के घर में रहने लगते हैं तो हमें सुख-शांति और सुकून का एहसास नहीं होता है. जब हर दिन ऐसा होने लगता है तो हमें अपने घर की ज्यादा याद आने लगती है. अगर आप भी एक किराए के घर में रहते हैं और इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने किराए वाले घर के माहौल को भी काफी पॉजिटिव और सुकून से भरा हुआ बना सकेंगे. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

मुख्य दरवाजे का रखें खास ख्याल

भले ही आप एक किराए के घर में क्यों न रह रहे हों, आपको उसके मुख्य द्वार का भी खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. मुख्य दरवाजे से ही एनर्जी घर के अंदर आती है और बाहर भी जाती है. आपको जितना हो सके इस जगह को साफ और अट्रैक्टिव बनाकर रखना है. आपकी इस जगह पर भूलकर भी जूते-चप्पलों और कचरे को जमा नहीं होने देना है. इस जगह में हमेशा रोशनी रखें और साथ ही दरवाजे पर स्वस्तिक, ओम या कोई शुभ स्टिकर लगाएं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके घर का माहौल सुकून और शांति से भरा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

सोने की दिशा का रखें ख्याल

अगर आपको किराए वाले घर में ठीक से नींद नहीं आ रही है, तो आपको सोने की दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए. जब आप सही दिशा में सोना शुरू करते हैं तो आपके दिमाग के साथ ही आपके शरीर को भी आराम मिलता है. रात को सोते समय अपने सिर को दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ रखें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मेंटल स्ट्रेस कम होगा और साथ ही नींद भी बेहतर आएगी. अगर आप कमरे की दिशा नहीं बदल पा रहे हैं तो सिर्फ बिस्तर की दिशा को बदलकर भी आप फायदा पा सकते हैं.

पौधे लगाएं और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाएं

अगर आपको अपने किराए वाले घर में शांति नहीं मिल रही है तो आपको हरे-भरे पौधों को लगाना शुरू कर देना चाहिए. ये पौधे सिर्फ आपको शांति का एहसास नहीं करवाते हैं, ये आपके घर को भी फ्रेश लगने में मदद करते हैं. आप अगर चाहें तो बालकनी, खिड़की या कमरे के कोने में छोटे पौधे रख सकते हैं. इसके अलावा मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधों को भी घर पर रखना काफी शुभ माना जाता है. आपको इन पौधों की देखभाल रेगुलरली करनी है और सूखे हुए पत्तों को भी छांटते रहना है. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके घर का माहौल काफी पॉजिटिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: घर में रोज पूजा के बाद भी नहीं मिल रही शांति? जानें कौन सी गलती बन रही वजह

आईने का सही से इस्तेमाल करें

आपके घर पर रखा आइना भी आपके घर की एनर्जी को अफेक्ट करता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इसे एक सही जगह पर लगाना चाहिए. कोशिश करें कि इस आईने को उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं. इसके अलावा आपको इसे भूलकर भी बिस्तर के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी नींद में रुकावट आ सकती है और साथ ही मन भी बेचैन हो सकता है. आपको इस आईने को हमेशा ही साफ और चमकदार बनाकर रखना चाहिए.

हल्की खुशबू और रोशनी का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अगर अच्छी खुशबू और रोशनी हो, तो इससे भी घर का माहौल मिनटों में बदल जाता है. आपको हर दिन सुबह और शाम के समय अपने किराए वाले घर में अगरबत्ती, कपूर या फिर सेंटेड कैंडल जलाना है. जब आप ऐसा करेंगे तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी. इसके अलावा अगर आपके लिए पॉसिबल है तो अपने घर में नैचुरल लाइट को आने दें और सुबह के समय खिड़कियों को खोलकर रख दें. इससे घर में फ्रेशनेस बनी रहती है और आपका मन भी प्रसन्न रहता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola