क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 26 Apr 2026 10:57 PM

विज्ञापन

घर की सफाई के लिए वास्तु के नियम

Vastu Tips: अगर आप भी घर की सफाई में पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का है. इसमें बताया गया है कि पोछा लगाने के लिए किस तरह के कपड़े सही होते हैं और किनसे बचना चाहिए. साथ ही इसके घर की एनर्जी और माहौल पर क्या असर पड़ता है, यह भी आसान भाषा में समझाया गया है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत गहरा होता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या करते समय इसके बताए गए नियमों का सही पालन किया जाए, तो इसके परिणाम शुभ होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है, तो इसके परिणाम निगेटिव हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं. वास्तु शास्त्र में घर की सफाई और पोछा लगाने को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. अक्सर हम घर की सफाई के लिए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें हम फेंकना नहीं चाहते. कई लोगों को यह समझ नहीं होता कि इसका असर घर की सुख-समृद्धि और शांति पर भी पड़ सकता है, इसलिए वे बिना सोचे-समझे ऐसे कपड़ों का उपयोग कर लेते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाली चीजों का विशेष महत्व होता है. अगर आप भी पुराने कपड़ों से पोछा लगाते हैं, तो यह लेख आपके लिए है. आज हम आपको इससे होने वाले शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में विस्तार से बताएंगे.

पुराने कपड़ों से पोछा लगाना सही है या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर में जिन चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं उनका सीधा असर आपकी घर की एनर्जी पर पड़ता है. अगर पोछा लगाने वाला कपड़ा काफी ज्यादा गंदा, फटा हुआ या फिर खराब हो तो आपको इससे कभी भी पोछा नहीं लगाना चाहिए. अगर आप इस तरह के कपड़े का इस्तेमाल करते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. लेकिन अगर कपड़ा साफ हो और सिर्फ पुराना हो, तो उसे आप घर पर पोछा लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शनिवार की सुबह ये 3 काम करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां, रुके हुए कामों में भी आती है तेजी

जान लें इसके शुभ प्रभाव

अगर आप घर पर पोछा लगाने के लिए साफ और पुराने कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में घर की सफाई तो बनी रहती है और साथ ही कचरा भी कम होने लगता है. इस तरह के कपड़े का इस्तेमाल करने से घर का माहौल और भी ज्यादा हल्का और साफ रहने लग जाता है. इसके अलावा घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और आपको शांति का भी एहसास होता है.

जान लें इसके अशुभ प्रभाव

अगर आप बहुत ही ज्यादा गंदे या फिर बदबूदार कपड़े का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर का माहौल भी बिगड़ सकता है. आपकी यह गलती घर के माहौल को हैवी बना देती है और साथ ही निगेटिविटी को भी अट्रैक्ट करती है. गंदे और बदबूदार कपड़े से अगर घर पर पोछा लगाया जाए तो आपका मन अशांत रहने लगता है और एनर्जी की भी कमी आपको महसूस हो सकती है.

जान लें क्या है सही तरीका

अगर आप घर पर पोछा लगाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल कर ही रहे हैं तो वह हमेशा साफ और अच्छा होना चाहिए. पोछा लगाने के लिए कभी भी बहुत ही ज्यादा पुराने और खराब पड़े कपड़ों का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा आपको हर कुछ समय में पोछा लगाने वाले कपड़ों को बदलते भी रहना चाहिए. अगर पोछा लगाने वाला कपड़ा बहुत ही ज्यादा खराब हो गया है तो उसे घर से बाहर कर देना ही आपके लिए बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola