क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

सोने से पहले किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए Ai image
Vastu Tips: अगर आप भी बिना वजह बेचैनी, स्ट्रेस या खराब नींद से परेशान हैं, तो इसकी वजह आपके आसपास का माहौल भी हो सकता है. रात को सोने से पहले अपनाई गई कुछ आसान आदतें आपकी लाइफ में सुकून और पॉजिटिव बदलाव ला सकती हैं. जानें कैसे छोटे-छोटे स्टेप्स बड़ा फर्क पैदा करते हैं.
Vastu Tips: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि रात को सोने से पहले भी आपने मन शांत नहीं हो रहा है? कोई बड़ी वजह नहीं है फिर भी आपको टेंशन हो रही है, बेचैनी का एहसास हो रहा है या फिर आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये सब उस समय होता है जब हमारे आसपास की एनर्जी ठीक नहीं होती है. दिनभर हम घर में कई तरह के काम करते हैं, लेकिन रात को सोने से पहले उसे सही तरीके से रीसेट करना भूल जाते हैं. जब ऐसी गलती हमसे होती है तभी इसका असर हमारी नींद पर और मेंटल हेल्थ पर पड़ना शुरू होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को सोने से पहले की कुछ छोटी आदतें हमारे घर के माहौल को ही नहीं, बल्कि नींद की क्वालिटी को पूरी तरफ से बदल सकती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कामों या फिर आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर रात सोने से पहले करना चाहिए. जब आप इन कामों को करना शुरू करेंगे, तो आपको फर्क कुछ ही दिनों में महसूस होना शुरू हो जाएगा.
घर साफ है या नहीं इसका रखें ख्याल
जब आप रात को सोने जा रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक बार अपने पूरे घर पर नजर जरूर डालना चाहिए. जब घर ज्यादा ही बिखरा हुआ होता है, तो वह सिर्फ देखने में खराब नहीं लगता है, इस गलती की वजह से घर की एनर्जी भी निगेटिव बन जाती है. सोने से पहले आपको किचन और बाथरूम पर खास ध्यान देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में गंदे बर्तनों को छोड़ना या फिर चीजों को इधर-उधर फैलाकर रखने से भी एक भारीपन का एहसास आपको होता है. सोने से पहले आपको 10 से 15 मिनट निकालकर सभी चीजों को सही जगह पर रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके घर के माहौल को लाइट और पॉजिटिव बनाता है.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
किचन ठीक से सेट है या नहीं
वास्तु शास्त्र में किचन को घर के सबसे जगहों में से एक बताया गया है. इस जगह को अक्सर घर की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. रात को सोने से पहले आपको गैस के नॉब को चेक करना चाहिए. आपके परिवार की सुरक्षा के लिए यह एक जरूरी स्टेप है. इसके अलावा आपको कभी भी सिंक में गंदे बर्तनों और पानी को जमा नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदा सिंक या फिर टपकता हुआ नल, पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए रात को सोने से पहले एक बर्तन में साफ पानी भरकर रखें, ताकि पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगे.
मेन गेट साफ और बंद है या नहीं
आपके घर का मुख्य दरवाजा ही एनर्जी के आने और जाने का भी रास्ता होता है. अगर आप गलती से भी इस जगह को गंदा या फिर बिखरा हुआ छोड़ देते हैं, तो अच्छी एनर्जी कभी भी आपने घर के अंदर नहीं आ पाएगी. रात को सोने से पहले दरवाजे को ठीक से बंद करें और एक नजर उसके आसपास भी फेर लें. बिखरे हुए जूते-चप्पलों को सही जगह पर रखें और वहां पर कचरा या फिर ढ़ोल को भी जमा न रहने दें. जब घर का मुख्य दरवाजा साफ-सुथरा होता है तो घर में शांति और पॉजिटिविटी रहती है.
यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत
बेडरूम का माहौल सही है या नहीं
आपका शरीर और दिमाग बेडरूम में ही आराम करते है, इसलिए आपको इस जगह के माहौल का भी खास ख्याल रखना चाहिए. सोने से पहले इस बात पर जरूर गौर करें कि आपका सर आखिर किस दिशा में हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर करके सोना सबसे बेहतर साबित होता है. इसके अलावा आपको यह भी देखना है कि बिस्तर के ठीक सामने कोई आईना न हो. अगर आईना है तो उसे किसी कपड़े से ढक दें या फिर उसकी जगह ही बदल दें. जब आप ऐसा करते हैं तो नींद खराब नहीं होती है साथ ही मन भी पूरी तरह से शांत हो जाता है.
मोबाइल-टीवी को बंद किया या फिर नहीं
सोने से पहले स्मार्टफोन देखना आज के समय में सबसे बड़ी आदत बन चुकि है. लेकिन, अगर आप इसे सुधारते नहीं हैं, तो इसका असर आपकी मेंटल पीस के साथ ही आपकी नींद पर भी पड़ता है. जब आप सोने जा रहे हैं, तो उससे 15 मिनट पहले कम से कम मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर दें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके दिमाग को आराम मिलता है और नींद भी गहरी आती है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




