झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

Updated at : 09 Apr 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
broom and mop mistakes to avoid

झाड़ू-पोछा करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि झाड़ू-पोछा करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां भी आपकी किस्मत पर असर डाल सकती हैं? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान नियम और आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. इसके अनुसार आप अपने घर पर किसी भी चीज को कहां पर रखते हैं, या फिर किसी भी काम को किस तरह करते हैं इसका असर आपकी किस्मत और जिंदगी पर भी पड़ सकता है. हमारे इस वास्तु शास्त्र में घर पर झाड़ू-पोछा करने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. अक्सर हम जल्दबाजी में घर की सफाई कर लेते हैं, लेकिन कुछ जरूरी और छोटे-छोटे नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. एक या फिर दो बार से भले ही कोई समस्या न आए, लेकिन जब आप इन गलतियों को बार-बार दोहराने लगते हैं, तो आपके घर पर निगेटिव एनर्जी, स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतें होने लग जाती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप सफाई का सही तरीका अपनाते हैं, तो इससे सिर्फ आपका घर नहीं चमकता, जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों और गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आपको घर पर झाड़ू-पोछा लगाते समय खास ख्याल रखना चाहिए.

सुबह के समय ही करें घर की सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में हमेशा सुबह के समय ही झाड़ू-पोछा करना चाहिए. इस समय को सबसे शुभ माना जाता है. सुबह के समय जब आप घर की सफाई करते हैं, तो इससे सारी निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है और पॉजिटिव एनर्जी आपके घर पर प्रवेश करने लगती है. आपको कभी भी शाम के समय झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए. शाम को ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है.

यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत

झाड़ू को सही जगह पर रखना जरूरी

झाड़ू करने के बाद आपको उसे कभी भी खुली जगह पर या फिर ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए, जहां सभी उसे देख पाएं. आपको झाड़ू को हमेशा ही सभी की नजरों से दूर छिपाकर रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो झाड़ू को रखने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा को माना जाता है. अगर आप गलत जगह पर झाड़ू को रखते हैं तो घर में झगड़े और स्ट्रेस बढ़ने लगते हैं.

दरवाजे के बाहर न फेंकें कचरा

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि झाड़ू लगाने के बाद वे कचरे को घर के बाहर या फिर मुख्य द्वार के पास जाकर रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर पर आने वाली पॉजिटिव एनर्जी बाहर ही रुक जाती है. घर को साफ करने के बाद आपको कचरे को हमेशा डस्टबिन में डालें.

यह भी पढ़ें: सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

गीले पोछे को बार-बार ऐसे ही न छोड़ें

अगर आप घर पर पोछा लगाने के बाद कमरे के किसी कोने में ही गीले कपड़े या फिर झाड़ू को छोड़ देते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. आपकी इस गलती की वजह से घर में मॉइस्चर और निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. घर पर पोछा करने के बाद उसे अच्छी तरह धो लें और उसे सुखाकर ही उसकी असली जगह पर रखें. इससे आपका घर सिर्फ साफ-सुथरा नहीं रहता बल्कि घर का माहौल भी पॉजिटिव बना रहता है.

गुरुवार और शुक्रवार को बरतें सावधानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरूवार के दिन अपने घर पर कभी पोछा नहीं करना चाहिए। अगर आप इस दिन अपने घर पर पोछा करते हैं, तो घर की सुख समृद्धि पर काफी बुरा असर पड़ता है. इसके अलावा जब आप शुक्रवार को घर की साफ-सफाई कर रहे हों, तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आपका घर अच्छी तरह से साफ जरूर हो जाए. शुक्रवार के दिन को हमेशा से मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola