सरकार की योजनाओं से जागरूक किया जायेगा

Updated at : 20 Feb 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं से जागरूक किया जायेगा

खिदमते खल्क हाजी कमेटी के सरपरस्त हाजी समसुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो मौके पर मौजूद लोग किस्को. किस्को मुख्य चौक के बगल पर स्थित मदरसा मिस्बाहुल ओलुम के समीप खिदमते खल्क हाजी कमेटी के सरपरस्त हाजी समसुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुस्लिम समाज को केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त करने हेतु विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया. मौके पर समाज को योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने और समाज को बेहतरी और बेदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही गयी. हाजी समसुद्दीन अंसारी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले इसे लेकर समाज के लोगों को एकजुट कर जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए हमेशा सकारात्मक पहल की जायेगी. मौके पर मौलाना ऐनुल हक मिस्बाही, मौलाना रेयाज, हाफिज सफीरूउल्लाह, हाफिज इकबाल, हाजी आलम अंसारी, हाजी युसूफ अशरफी, हाजी क्यामुद्दीन अंसारी, मौलाना आजाद फैजी, मौलाना युसूफ समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola