नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 52 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :10 May 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 52 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 52 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन

लोहरदगा. सेवा भारती के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ मृत्युंजय कुमार, सचिव संजय चौधरी और राजेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कुल 52 लोगों ने हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, बीपी और ऑक्सीजन लेवल समेत अन्य जांच करायी. मौके पर दीपक सर्राफ ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के ध्येय के साथ हर रविवार को यह शिविर आयोजित होता है. डॉ मृत्युंजय चक्रवर्ती ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली में बीपी और शुगर की समस्या बढ़ रही है, इसलिए नियमित जांच जरूरी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश गुप्ता, अतुल सर्राफ, शंभू शर्मा, अंजलि सर्राफ, शोभा देवी, अशोक अग्रवाल समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola