विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Author Vikash nath|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले डिवाइन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

कुड़ू : कुड़ू प्रखंड के चंदलासो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर पदक विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. दो से चार जुलाई तक अमृत पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय 26 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 85 खिलाड़ी शामिल हुए थे. इसमें डिवाइन पब्लिक स्कूल के 18 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छह खिलाड़ी हर्ष राज, प्रतीक कुमार, राशि कुमारी, शैलजा कुमारी, संतोषी कुमारी, वैष्णवी कुमारी व दिव्या कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता जबकि आर्य मान प्रताप सिंह, दिव्यांशु प्रसाद, दिव्यांश भारती, कोमल रानी, सुप्रिया उरांव, आयुषी उरांव व रोहिता उरांव ने सिल्वर मेडल तथा आयुष्मान प्रताप सिंह, आदित्य कुमार, आदित उरांव एवं प्रीतम कुमार साहू ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया था. ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरविंद कुमार यादव को खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola