पानी-बिजली के मुद्दे पर समाहरणालय के समक्ष भाजपा का घेराव 12 को

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 10 May 2026 7:53 PM

विज्ञापन

पानी-बिजली के मुद्दे पर समाहरणालय के समक्ष भाजपा का घेराव 12 को

विज्ञापन

लोहरदगा़ भाजपा जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में संरचनात्मक बैठक के प्रभारी बवन गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर हर महीने बैठक के सफल संचालन व संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. बैठक में पानी-बिजली की समस्या को लेकर 12 मई को समाहरणालय के समक्ष घेराव का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ता ब्लॉक मोड़ के समीप एकत्रित होंगे.सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप : बवन गुप्ता ने कहा कि झारखंड में व्यवस्थाएं कुप्रबंधन का शिकार हैं. पेयजल व्यवस्था पूरी तरह फेल है और लोग शहर से गांव तक भटक रहे हैं. सुदूर क्षेत्रों में महिलाएं पानी के लिए मीलों चलने को मजबूर हैं. महिलाओं के मुद्दे पर भी घेरा : अजय कुमार पंकज ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम सरकार महिलाओं को लेकर केवल दिखावा कर रही है. मातृशक्ति के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. बैठक का संचालन पशुपति नाथ पारस व धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार टिंकू ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, बजरंग उरांव, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, राजीव रंजन, मिथुन तमेड़ा, बालकृष्णा सिंह, राजकिशोर साहू, शुकुल राम, मीना बाखला, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, नवल किशोर साहू, कृष्णा मोदी, बुधन देवी, परमेश्वर उरांव, गोविंद महतो, संगीता कुमारी, सुरेश बैठा, बृजनंदन यादव, बाल्मीकि प्रसाद, शामेला भगत, दुबराज वर्मा, शंभू सिंह, विक्की महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola