क्या JDU में होगी RCP सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. करीब 20 मिनट चली इस बैठक के बाद उनकी जदयू में वापसी की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय नई चर्चा शुरू हो गई, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली. इसके बाद आरसीपी सिंह की जदयू में संभावित वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

7 सर्कुलर रोड पहुंचे आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह अपने समर्थकों के साथ नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि “हमारे नेता नीतीश बाबू से भेंट हुई. उनसे आत्मीय बातचीत हुई.” इसके साथ उन्होंने मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की.

आरसीपी सिंह बोले- हम JDU में ही है, मान कर यही चलिए

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 25 साल से जायदा हमने साथ काम किया है. 2005 से 2010 तक हमने बिहार सरकार के स्वर्णिम काल में साथ काम किया है. नीतीश बाबू ने जो सोचा था वह अब हो रहा है. JDU में वापसी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम JDU में ही है, मान कर यही चलिए.

कभी थे सबसे करीबी सहयोगी

आरसीपी सिंह लंबे समय तक नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे. लेकिन केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में दूरी आ गई. बाद में उन्होंने जदयू छोड़ दी. इसके बाद आरसीपी सिंह ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई, लेकिन बिहार की राजनीति में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लगातार दिखा रहे हैं नजदीकी

पिछले कुछ महीनों से आरसीपी सिंह कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि नीतीश कुमार और उनके परिवार से उनके व्यक्तिगत रिश्ते कभी खत्म नहीं हुए. हाल ही में वह पूर्व मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी नजर आए थे. इसके बाद से ही उनकी जदयू में वापसी की चर्चा चल रही थी.

क्या होगी जदयू में वापसी?

फिलहाल जदयू और आरसीपी सिंह, दोनों की ओर से वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पार्टी नेतृत्व भी अब तक इस संभावना से इनकार करता रहा है. हालांकि शनिवार की इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. आने वाले दिनों में आरसीपी सिंह की राजनीतिक भूमिका क्या होगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.

Also Read: 12 साल की उम्र में मां को खोया, 3 बार मिली असफलता… फिर भी नहीं टूटी हिम्मत, अब SDM बनी बिहार की बेटी की कहानी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन