बेगूसराय के सरकारी विद्यालय में शिक्षा के बाद नशाखोरी का खेल, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

विद्यालय से बरामद शराब की खाली बोतलें

Begusarai News : दिन में स्कूल, शाम ढलते ही नशेड़ियों का अड्डा. बेगूसराय के विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल. नीचे अपढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से दानिश इकबाल की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र की सकरबासा पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित मोची टोल विद्यालय इन दिनों गंभीर समस्याओं को लेकर चर्चा में है. जानकारी के अनुसार दिन में जहां विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई होती है, वहीं शाम ढलते ही विद्यालय परिसर कथित रूप से शराबियों और नशा करने वालों का अड्डा बन जाता है. इससे शिक्षकों, छात्रों तथा ग्रामीणों में चिंता का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में दिन के समय सामान्य रूप से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होती हैं, लेकिन शाम होते ही परिसर सुनसान हो जाता है.

बाउंड्री वॉल के अभाव में असुरक्षित हुआ विद्यालय

बाउंड्री नहीं होने के कारण कुछ असामाजिक तत्व आसानी से विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और वहां शराब व अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है. रेलिंग, पानी के नल, शौचालय के ढक्कन तथा दरवाजों सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के बाद जब विद्यालय खोला गया तो परिसर में कई स्थानों पर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के निशान मिले. उन्होंने कहा कि दिन में पढ़ाई शांतिपूर्ण ढंग से होती है, लेकिन रात के समय विद्यालय पूरी तरह असुरक्षित हो जाता है.

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और बच्चों के सुरक्षित माहौल के लिए ग्रामीणों की मांग तेज

वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए. तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि बच्चों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके. और सरकारी संपत्ति की रक्षा हो सके. मौके पर शिक्षक विजय कुमार, सिंटू कुमार शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विनोद रजक, अभिभावक विनय सहनी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read : बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता ने पीड़िता से की मुलाकात, न्याय और बेहतर इलाज का दिया भरोसा

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन