गढ़वा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल फूड प्वाइजनिंग मामला: अभिभावकों ने लगाए खाने पर गंभीर आरोप
Garhwa Kasturba Gandhi School Food Poisoning: झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में भोजन करने के बाद 100 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गई. घटना में अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
विजय सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
Garhwa Kasturba Gandhi School Food Poisoning: गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद 100 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) की शिकार हो गईं. इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में सभी बीमार छात्राओं को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर छात्राओं के अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक विद्यालय और अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों को जली हुई रोटियां और गुणवत्ताहीन खाना दिया जा रहा था. बार-बार शिकायत के बावजूद खाने के स्तर में कोई सुधार नहीं किया गया, जिसका नतीजा आज हमारे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है.
छात्राओं का इलाज जारी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात हॉस्टल में भोजन करने के कुछ ही देर बाद छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी और सिर चकराने की शिकायत शुरू कर दी. देखते ही देखते बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ती चली गई. स्कूल प्रशासन द्वारा तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टरों को सूचित किया गया, जिसके बाद रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है और अधिकांश बच्चों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषी वार्डन और रसोइया पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए