अंडर-19 फुटबॉल में तसरार का दबदबा, आरके पब्लिक ने 9-0 से उड़ाया डीएवी मॉडल स्कूल
हाई स्कूल तसरार ,आरके पब्लिक, बीएसकेडी, ज्ञान निकेतन और संत पॉल अपने अपने मैच जीते
गढ़वा में आयोजित प्रथम जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मैचों में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. हाई स्कूल तसरार और आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने बड़ी जीत दर्ज की.
गढ़वा : पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने बीएनटी संत मैरी को 1-0 से हराया. आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने डीएवी मॉडल स्कूल को 9-0 से पराजित किया. हाई स्कूल तसरार ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया. वहीं ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल ने ज्ञान भारती बेलचंपा को 1-0 से शिकस्त दी.
इसके बाद हाई स्कूल तसरार ने ऑक्सफोर्ड स्कूल को 2-0 से हराया, जबकि संत पॉल एकेडमी ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक हासिल किये.
खेल से पूर्व गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, ज्ञान भारती के निदेशक पंकज आनंद और ऑक्सफोर्ड के आकाश सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.
खेल युवाओं को देता है सकारात्मक दिशा
प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय ने आयोजन के लिए आयोजकों और सहयोगियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि खेल और सामाजिक गतिविधियों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है. हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना और उससे सीख लेकर आगे बढ़ना है. उन्होंने प्रतिभागियों को पूरी खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.
प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, पेफी गढ़वा के जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, खेल मैदान प्रभारी अभिषेक द्विवेदी और फुटबॉल कोच सोनी कुमारी की देखरेख में किया जा रहा है. रेफरी की भूमिका संजय प्रताप देव, शशिरंजन, शशि कुमार, सुशील कुमार, विजय सिंह और सोनू सिंह ने निभायी. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के कोच, मैनेजर और खेलप्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए