मेधा क्विज-2026 में चमके होनहार, टॉप-3 विद्यार्थियों से लेकर राष्ट्रीय पदक विजेताओं तक का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होते छात्र

श्री बंशीधर नगर में विचार जन सेवा द्वारा आयोजित मेधा क्विज प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ. इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ खेल, युवा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर, गढ़वा : विचार जन सेवा के तत्वावधान में आयोजित मेधा क्विज प्रतियोगिता-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ खेल, युवा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के निदेशक मनीष सिंह और वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे उपस्थित थे.

प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, प्रमाण-पत्र और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गये. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्टडी टेबल, द्वितीय स्थान पाने वालों को स्कूल बैग और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को गिफ्ट हैंपर दिया गया.

इसके अलावा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उभरते युवाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र और बाबा बंशीधर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष दशरथ कुमार, सचिव रोहित चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष शशि मेहता, उपाध्यक्ष सक्षम गर्ग, नीरज नगरवाला, राहुल व्याहुत, मिट्ठू जायसवाल समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola