लखमिनियां स्टेशन पर हादसे के बाद भी नहीं चेते लोग, फुट ओवरब्रिज छोड़ मालगाड़ी के नीचे से पार करते रहे ट्रैक

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

ट्रैक पार करते हुए यात्री

Begusarai News: लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी की दर्दनाक मौत के एक दिन बाद भी लोग फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय ट्रैक और मालगाड़ी के नीचे से गुजरते नजर आए. स्थानीय लोगों ने जीआरपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की.

विज्ञापन

बेगूसराय के बलिया से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News:
बेगूसराय जिले में बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज दिखावे की वस्तु साबित हो रही है. यहां बिना किसी रोक-टोक के लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक दिनभर पटरियों के रास्ते आते-जाते रहते हैं. गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से हुई मां-बेटी की दर्दनाक मौत की भयावह घटना के बाद भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया. शुक्रवार को भी स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते नजर आये. हैरानी की बात यह रही कि फुट ओवरब्रिज उपलब्ध होने के बावजूद कई युवक सीधे ट्रैक पार कर रहे थे.

खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेंगकर निकले यात्री

स्टेशन पर लापरवाही का आलम यह रहा कि कुछ लोग मेन लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी के नीचे से रेंगकर निकलकर दूसरी ओर जाते दिखे, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से तेघरा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर ठाकुरबाड़ी टोला (वार्ड-11) निवासी रामप्रीत शाह की 55 वर्षीय पत्नी फूदो देवी तथा उनकी 21 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी की मौत हो गयी थी. दोनों महिलाएं पहले अपने दो मासूम बच्चों को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने का प्रयास कर रही थीं.

बच्चों को बचाकर खुद काल के गाल में समाईं मां-बेटी

मृतक मां-बेटी ने दोनों बच्चों को तो सुरक्षित स्टेशन पर पहुंचा दिया, लेकिन वे स्वयं तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गयीं, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इस हृदयविदारक घटना के बाद आठ महीने का मासूम दिव्यांशु अपनी मां की मौत से पूरी तरह अनजान था, जबकि नौ वर्षीय राजू गहरे सदमे में था. इतनी बड़ी घटना के बाद भी शुक्रवार को स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई खास बदलाव या कड़ाई नहीं दिखी. स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि जीआरपी (GRP) की घोर लापरवाही के कारण ही लोग यहां बेखौफ होकर ट्रैक पार करते रहते हैं.

नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान की मांग

स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि लखमिनियां स्टेशन से डंडारी प्रखंड के करीब पांच पंचायतों तथा बलिया क्षेत्र के 13 पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं. यदि रेल पुलिस स्टेशन पर नियमित निगरानी रखे, जागरूकता अभियान चलाए और नियमों का सख्ती से पालन कराये, तो ऐसी रेल दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है. जागरूक यात्रियों ने भी साथी यात्रियों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनिवार्य रूप से फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने की भावुक अपील की है.

Also Read: मुहर्रम जुलूस देखने कट्टे के साथ पहुंचे दो नाबालिग, बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन