बेगूसराय में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूरी, 300 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान
आमंत्रण पत्र
Begusarai Pratibha Samman Samaroh 2026 : प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह 27 जून को, 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान; डीएम करेंगे उद्घाटन. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Pratibha Samman Samaroh 2026 : प्रभात खबर की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष शनिवार, 27 जून को शहर के होटल जेम्स में आयोजित किया जाएगा. समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस आयोजन में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री करेंगे.
15 दिनों तक चला ऑनलाइन पंजीकरण, मेधावियों में खासा उत्साह
इसके अलावा जिले के कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे. इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. पिछले 15 दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कर समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान एमआरजेडी कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो समारोह का विशेष आकर्षण होगा.
15 वर्षों से मेधावियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी अभियान
उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर वर्ष 2011 से बिहार के विभिन्न जिलों में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की परंपरा निभा रहा है. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है. इस वर्ष के प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने में वर्ल्ड व्यू एकेडमी मोहनपुर, संत जोसेफ स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, एमआरजेडी कॉलेज, ज्ञानोदय, विकास विद्यालय, बरौनी रिफाइनरी, बरौनी डेयरी, संत पॉल स्कूल, तेघड़ा तथा बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सहित कई संस्थानों का महत्वपूर्ण सहयोग निभा रहे हैं.
Also Read : नावकोठी में घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराया केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










