जदयू की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर
जदयू की सांगठनिक बैठक में शामिल होते नेता व कार्यकर्ता
Begusarai News : डंडारी में आयोजित जदयू की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
Begusarai News : जदयू की संगठनात्मक बैठक सोमवार को डंडारी में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद साह ने किया. बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की.
नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तीकरण, सात निश्चय जैसी योजनाओं तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. उन्होंने इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार का हाथ मजबूत हो सके.
युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर बल
बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बूथ, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया. कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई.
एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता दल यूनाइटेड के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनसेवा के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
कई प्रखंडों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में बलिया के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, बछवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल, भगवानपुर की पिंकी देवी, गढ़पुरा के अध्यक्ष सुनील चौधरी, नावकोठी के अध्यक्ष मुकेश सिंह, बेगूसराय के अध्यक्ष पांडव कुमार, मटिहानी के सुभाष सिंह, शाम्हो के अध्यक्ष अमरजीत कुमार, बखरी के अध्यक्ष सुनील कुमार, छौड़ाही के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, खोदावंदपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार, मंसूरचक के प्रतिनिधि कुंदन पोद्दार, बखरी के नगर प्रतिनिधि जवाहर राय, चेरियाबरियारपुर के राजीव कुमार के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, शंकर सिंह, अमित सिंह, रामशीष महतो, कृष्ण मोहन सिंह, राम पुकार आदि मौजूद थे.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










