सावन की दूसरी सोमवारी पर दिव्यांग सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के लिए की गई सेवा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग सेवा शिविर का उद्घाटन का फोटो

Begusarai News : सावन की दूसरी सोमवारी पर एनएच 333बी के पास दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिवभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था और सेवा कार्य किए गए।

विज्ञापन

Begusarai News : सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर एनएच-333बी पर रघुनाथपुर गांव के समीप दिव्यांग सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन लडूलाल यादव ने फीता काटकर किया. इस दौरान शिवभक्तों के स्वागत के लिए नींबू पानी, शरबत और फल की व्यवस्था की गई.

कांवरियों के लिए सेवा शिविर में की गई व्यवस्था

राजघाट छुरापट्टी गंगा घाट से शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर सहरसा स्थित बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए. शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में पेयजल, शरबत, फल सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई. शिवभक्तों की सेवा को लेकर आयोजकों में उत्साह देखने को मिला.

दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर लिया सेवा में हिस्सा

दिव्यांग सेवा शिविर के माध्यम से सेवा कार्य में शामिल होने को लेकर दिव्यांगजनों में काफी उत्साह रहा. प्रखंड दिव्यांग संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि समाज में कई बार दिव्यांगजनों को देखकर लोग उनसे दूरी बना लेते हैं और उन्हें हीन दृष्टि से देखते हैं. ऐसे में इस तरह के सेवा शिविर समाज में सहयोग और समानता की भावना को मजबूत करते हैं.

जनसहयोग से आयोजित हुआ शिविर

राकेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन जनसहयोग से किया गया है. इसका उद्देश्य शिवभक्तों की सेवा के साथ समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है.

कई लोग रहे मौजूद

शिविर में रंजीत कुमार, गौतम कुमार, सुदामा यादव, अनीता कुमारी, राकेश कुमार, बिपिन कुमार, उदय कुमार, निरंजन यादव, गोपी राय, रितेश कुमार, रणवीर महंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन