मंडे मेगा क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में 12 छात्र-छात्राएं अव्वल

Updated:
विज्ञापन

मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अतिथि शिक्षक

Begusarai News : मटिहानी में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

विज्ञापन

Begusarai News : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मटिहानी के निर्देशन में मध्य विद्यालय मटिहानी एवं आर.के.एल. उच्च विद्यालय मटिहानी के परिसर में प्रखंड स्तरीय 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुलों से संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की.

अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मध्य विद्यालय बदलपुरा की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. सुदर्शन कुमार ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया. प्रतियोगिता को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. सुदर्शन कुमार एवं चंद्रकांत ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभायी.

विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों से विभिन्न शैक्षणिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गये. इसमें बच्चों की बुद्धि, त्वरित सोचने की क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन देखने को मिला. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

कक्षा 3 से 8 तक के विजेताओं ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय महेन्द्रपुर की सिद्धि कुमारी, कक्षा 4 में प्राथमिक विद्यालय पथलाटोल की वर्षा कुमारी तथा कक्षा 5 में इसी विद्यालय के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा 6 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहपुर की मेघा कुमारी, कक्षा 7 में मध्य विद्यालय महेन्द्रपुर के तेजस कुमार तथा कक्षा 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाक के पिंक राज प्रथम रहे.

माध्यमिक स्तर पर आदित्य और अनुराग रहे अव्वल

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा 9 में जीत लाल 2 विद्यालय, नायगांव के आदित्य अजनबी तथा कक्षा 10 में उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा के अनुराग कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया.

11वीं और 12वीं कक्षा के विजेताओं का भी हुआ चयन

उच्च माध्यमिक स्तर पर कक्षा 11 कला संकाय में उच्च माध्यमिक विद्यालय जगतपुरा की सोनाली कुमारी तथा विज्ञान संकाय में उच्च माध्यमिक विद्यालय महेन्द्रपुर के हिमांशु कुमार अव्वल रहे. वहीं, कक्षा 12 कला संकाय में प्रोजेक्ट 2 विद्यालय बदलपुरा की सोनाली कुमारी तथा विज्ञान संकाय में उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा की साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार राय, नवीन कुमार सिंह, कुमार नटवर, पूर्व बीआरपी मनोज कुमार पिंकू, कृष्णदेव पासवान, शिक्षक बृजेश कुमार, मंतोष कुमार, अजीत कुमार, रिक्की कुमार, राजकुमार, नवनीत कुमार एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मी अंशुमन कुमार, आदित्य कुमार, कमलेश कुमार और उदय पंडित सहित अन्य अतिथियों ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के अंत में मध्य विद्यालय बगडोव के शिक्षक मनोज कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन