नावकोठी में घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराया केस
प्रतीकात्मक तस्वीर
Begusarai News : पहसारा बभनगामा में मारपीट की घटना, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराया केस. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Begusarai News : बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभनगामा गांव में हथियार के बल पर एक मां और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित रामु पासवान ने बताया कि उनकी मां मूर्ति देवी घर में मौजूद थीं.
गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, महिला पर लोहे की रॉड से हमला
इसी दौरान गांव के श्रवण कुमार पासवान का पुत्र विक्की वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपित ने घर में घुसकर मूर्ति देवी के साथ मारपीट की और उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए आंगन तक ले गया. आरोप है कि लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर उनके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई.
35 हजार रुपये छीनने का भी आरोप
पीड़ित के अनुसार, मां को बचाने पहुंचे उनके पुत्र को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना में मां और बेटा दोनों घायल हो गए. मामले में करीब 35 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद नावकोठी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










