सीवान में मुहर्रम जुलूस की ड्यूटी के दौरान लाठी लगने से दारोगा घायल, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती दारोगा

Muharram Procession : सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) घायल हो गए. थाना चौक के पास अखाड़े के दौरान उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े.

विज्ञापन

Muharram Procession : (आनंद मिश्र) सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) घायल हो गए. थाना चौक के पास अखाड़े के दौरान उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Siwan News : मुहर्रम जुलूस के दौरान हुआ हादसा

शुक्रवार देर शाम बड़हरिया थाना चौक के पास मुहर्रम के ताजिया जुलूस और अखाड़े का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सीवान कोर्ट हाजत प्रभारी एएसआई अमरजीत कुमार घायल हो गए.

सिर पर चोट लगने से हुए बेहोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अखाड़े के दौरान किसी प्रतिभागी की लाठी एएसआई अमरजीत कुमार के सिर पर लग गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. वहीं घायल एएसआई का कहना है कि अखाड़े में शामिल एक युवक ने बैट जैसी वस्तु से उनके सिर पर प्रहार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई.

सीएचसी में चल रहा इलाज

घटना के बाद चौकीदार मलकूत खान और अन्य लोगों ने घायल एएसआई को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बड़हरिया पहुंचाया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि चोट दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर हमला किया. फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read : गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, जाने से पहले अभ्यर्थी पढ़ लें यह जरूरी गाइडलाइन

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन