सीवान में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, 12 स्कूलों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

सीवान जिले में स्वतंत्रता दिवस 2026 और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में 12 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल होंगे.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Abhiyan: स्वतंत्रता दिवस 2026 एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 12 अगस्त को सुबह सात बजे सीवान समाहरणालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीवान कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, तिरंगा यात्रा में संबंधित विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल होंगे. सभी विद्यालयों को सुबह 6:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

तिरंगा यात्रा में डीएवी उच्च विद्यालय सीवान, आर्य कन्या उच्च विद्यालय सीवान, दाऊद मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय सीवान, इस्लामिया उच्च विद्यालय सीवान, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सीवान, वीएम उच्च विद्यालय सीवान, वीएम मवि सीवान, कचहरी स्कूल सीवान, अभ्यासार्थ मवि सीवान, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर माधव नगर सीवान, सीटीसी मॉन्टेसरी नियर गांधी मैदान सीवान तथा साइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जेपी चौक सीवान के विद्यार्थी शामिल होंगे.

डीएवी उच्च विद्यालय, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय, इस्लामिया उच्च विद्यालय एवं वीएम उच्च विद्यालय सीवान की गठित स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं रेडक्रॉस बैंड टीम भी तिरंगा यात्रा में भाग लेगी.

यह रहेगा तिरंगा यात्रा का मार्ग

तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर बबुनिया मोड़ पहुंचेगी. इसके बाद यात्रा बबुनिया मोड़ से वापस जेपी चौक होते हुए राजेंद्र पार्क तक जायेगी. सभी विद्यालयों के लिए निर्धारित प्रभात फेरी का यही रूट तय किया गया है.

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को यात्रा में विद्यार्थियों की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित समय पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को समाहरणालय परिसर में उपस्थित कराने का निर्देश दिया है.

अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी प्रदान करना है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन