सीवान समाहरणालय परिसर में बड़ा हादसा टला,अचानक गिरी पेड़ की भारी डाली, 7 लाख का नुकसान 6 बाइक क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

पेड़ के डाली टूटने से कई बाइक क्षतिग्रस्त

सीवान समाहरणालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशाल पेड़ की डाली अचानक टूटकर गिर पड़ी। गनीमत रही कि समय रहते लोग हट गए, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद जर्जर पेड़ों की जांच की मांग उठी है।

विज्ञापन

सीवान: समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक एक बड़े पेड़ की भारी-भरकम डाली टूटकर नीचे गिर गयी. डाली इतनी तेजी से गिरी कि पेड़ के नीचे खड़े लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. हादसे के बाद मौके पर खड़ी दर्जनों बाइकों में से करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गयीं. गनीमत रही कि डाली गिरने के वक्त वहां मौजूद लोग समय रहते वहां से हट गये. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अचानक टूटकर जमीन पर गिरी भारी डाली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की डाली अचानक टूटकर जमीन पर आ गिरी. डाली के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गये. जिस समय डाली गिरी, उस दौरान उसके नीचे कई लोग मौजूद थे, लेकिन उन्होंने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

आधा दर्जन बाइक हुई क्षतिग्रस्त

पेड़ की भारी डाली गिरने से समाहरणालय परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गयीं. हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद परिसर में कुछ देर तक लोगों की आवाजाही प्रभावित रही.

डाली काटकर हटाने का काम शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद गिरी हुई डाली को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया. कर्मचारियों ने पेड़ की शाखाओं को काटकर रास्ता साफ किया, ताकि समाहरणालय परिसर में आवागमन सामान्य हो सके. साथ ही परिसर में दोबारा किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे, इसके लिए गिरी हुई शाखाओं को हटाया जा रहा है.

जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग

घटना के बाद लोगों ने समाहरणालय परिसर में मौजूद जर्जर और सूखे पेड़ों की शाखाओं की जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कमजोर शाखाओं की पहचान कर उन्हें हटाया जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन