बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, हरियाणा के तीन संदिग्ध गिरफ्तार, चाकू-नकदी बरामद
बरौनी जंक्शन पर तीन गिरफ्तार
Begusarai News: बरौनी जंक्शन पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान हरियाणा के तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चाकू, ब्लेड और 26,064 रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों में चोरी और छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है, जबकि रेल पुलिस उनके अन्य साथियों और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News: बरौनी जंक्शन पर चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राजकीय रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और आसूचना शाखा सीआईबी की संयुक्त टीम ने हरियाणा के तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष रोको एवं जांच अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर हथियार और भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई.
हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों शातिर अपराधी
पुलिस द्वारा की गई सघन पूछताछ और जांच के बाद गिरफ्तार आरोपियों की आधिकारिक पहचान सुनिश्चित की गई है. पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के भिवानी जिले के भिवानी खेड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजेश सांसी गैंग का एक सक्रिय सदस्य शामिल है. वहीं दूसरे आरोपी की पहचान हरियाणा के ही हांसी जिले के खंडा खेड़ा निवासी राम दिया तथा तीसरे आरोपी की पहचान हांसी जिले के ही भाटोलरांगरांग निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है. यह तीनों शातिर अपराधी गिरोह बनाकर रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे.
ट्रेनों में चोरी और छिनतई की बात की स्वीकार
जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है कि तीनों आरोपी अलग-अलग आपराधिक गैंग के लिए काम करते थे. वे बरौनी से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीधे तौर पर चोरी, पॉकेटमारी और छिनतई जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पूर्व में रेलखंड पर हुई ऐसी कई घटनाओं में अपनी प्रत्यक्ष संलिप्तता भी पूरी तरह स्वीकार की है. पुलिस ने उनके पास से मिले हथियारों को जब्त कर लिया है.
गहन जांच और आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
जीआरपी इंस्पेक्टर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है. इसके साथ ही रेल पुलिस अब स्थानीय और हरियाणा पुलिस के सहयोग से यह भी पता लगा रही है कि इनका संबंध पूर्व की किन-किन बड़ी आपराधिक घटनाओं से रहा है, इनके अन्य साथी कौन हैं तथा इनका नेटवर्क कहां तक फैला है. रेल पुलिस की विशेष टीम पूरे मामले की गहन वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










