नवादा में घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे चार टांके

Updated:
विज्ञापन

हमले में घायाल युवक की तस्वीर

Nawada News : नवादा में जमीन के टुकड़े के लिए हिंसा, चाकू और लोहे की खंती से युवक पर जानलेवा हमला. पुलिस ने शुरू की जांच.

विज्ञापन

नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग गांव में जमीनी विवाद ने फिर हिंसक रूप ले लिया. दरवाजे पर खड़े युवक पर गांव के ही तीन लोगों ने धारदार चाकू व लोहे की खंती से हमला कर दिया. घायल को सिर में चार टांके लगे हैं. पीड़ित ने रजौली थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. फरका बुजुर्ग निवासी जमुना प्रसाद के पुत्र सुनील यादव ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान गांव के भुनेश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव, बबलू यादव एवं सुरेश यादव वहां पहुंचे.

चाकू और लोहे की खंती से हमला कर आरोपी फरार

आरोप है कि तीनों ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू एवं लोहे की खंती से पिटाई शुरू कर दी. मारपीट में सुनील यादव के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. हो-हंगामा होने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले. परिजनों ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने इलाज किया. घायल के कान के समीप चार टांके लगाए गए हैं. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है.

युवक पर जानलेवा हमले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार फरका बुजुर्ग में जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चल रही है. पहले भी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : एमबीबीएस उत्तीर्ण कर नवादा का नाम किया रोशन, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन ने डॉ. अनीशा कुमारी का किया सम्मान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन