भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे, सांसद समेत कई नेता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल सांसद, विधायक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को नवादा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत शंकर के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और राष्ट्रप्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया. 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया. यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी.

विज्ञापन

सांसद विवेक ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, हिसुआ विधायक अनिल सिंह और रजौली विधायक विमल राजवंशी शामिल हुए. यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की.

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : विवेक ठाकुर

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है. 'हर घर तिरंगा' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान में प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत करने का किया आह्वान

प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, हिसुआ विधायक अनिल सिंह और रजौली विधायक विमल राजवंशी ने भी तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोगों को राष्ट्रहित और देश की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए.

Also : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ यात्रा का समापन

तिरंगा यात्रा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां सांसद समेत भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद राष्ट्रभक्ति के जयघोष के बीच भव्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन