रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम में शामिल लोग
Nawada News : नवादा के राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ. छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति.
Nawada News : राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नंदिता ने सात दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम, मानव श्रृंखला और तिरंगा अभियान आयोजित किये गये.
नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. नशामुक्ति विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. क्रांति कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता में जरीन राहत ने प्रथम स्थान हासिल किया. तशु कुमारी द्वितीय और मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. छात्राओं ने 'देश रंगीला-रंगीला' सहित विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की अवधी संस्कृति, राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत और हरियाणा के हरियाणवी संगीत पर आधारित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
छात्राएं देश का भविष्य हैं, हर क्षेत्र में आगे बढ़ें : प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने बेहद सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा कि युवा और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं. इसलिए उन्हें शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गयी. सात दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








