नवादा के राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 सहायक प्राध्यापकों ने किया योगदान, मजबूत होगी शैक्षणिक व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

12 सहायक प्राध्यापकों ने संभाला मोर्चा

Nawada News : अकबरपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में 12 नए सहायक प्राध्यापकों ने कार्यभार संभाला. अब छात्रों को नियमित कक्षाओं और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Nawada News : राजकीय डिग्री कॉलेज कुहिला, अकबरपुर में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. महाविद्यालय के छह प्रमुख विषयों में नियुक्त सभी 12 सहायक प्राध्यापकों ने कॉलेज में योगदान कर लिया है. नए शिक्षकों के योगदान के बाद अब महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ विद्यार्थियों को विषयवार बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

नियमित कक्षाओं के संचालन में मिलेगी मदद

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीनारायण चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि नए शिक्षकों के योगदान से कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं का लाभ मिलेगा. इससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर विषयवार मार्गदर्शन

प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रमुख विषयों में सहायक प्राध्यापकों के योगदान से विद्यार्थियों को अब विषयवार बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा. इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है. नए शिक्षकों के योगदान को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन