रजौली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर से न्यायालय जाते वारंटी

Nawada News : रजौली पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान तीनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.

चितरकोली और गोपालपुर डिबौर से तीन वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटियों में चितरकोली गांव निवासी स्वर्गीय बुदी तुरिया के पुत्र चंद्रिका तुरिया शामिल हैं. वहीं, जीआर मामला संख्या 25/21 में वांछित गोपालपुर डिबौर निवासी चांदो यादव के पुत्र सुरेश यादव और उनकी पत्नी सुमा देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त अपने-अपने मामलों में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेजे गये अभियुक्त

गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों को रजौली थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गयीं. इसके बाद सभी की मेडिकल जांच करायी गयी और पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अथवा फरार वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन