पंचायतों को 'सुरक्षित बाल ग्राम' बनाने की पहल तेज, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते बीडीओ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : पकरीबरावां प्रखंड में बच्चों को सुरक्षित माहौल, बेहतर शिक्षा और पोषण देने के लिए पंचायतों को सुरक्षित बाल ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की गई है.

विज्ञापन

Nawada News : बच्चों को सुरक्षित माहौल, बेहतर शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर प्रखंड प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. पंचायतों को 'सुरक्षित बाल ग्राम' के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ. मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, बाल श्रम की रोकथाम, कौशल विकास और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी.

विज्ञापन

सभी विभागों के समन्वय से होगा बच्चों के विकास पर काम

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल एक विभाग की पहल पर्याप्त नहीं है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ धरातल पर काम करना होगा. अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

बाल श्रम रोकने और बच्चों को नियमित शिक्षा से जोड़ने पर जोर

बैठक में बाल श्रम की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा हुई. साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने तथा बाल अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर रणनीति बनायी गयी. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पंचायत स्तर पर बच्चों से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

बैठक में कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत कुमार सावरी, सीडीपीओ नेहा कुमारी, एलईओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिभूषण कुमार, जिला समन्वयक और पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन