नवादा में स्नातक निर्वाचन की तैयारी में जुटे जदयू कार्यकर्ता, नीरज कुमार ने दिया बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का निर्देश
बैठक को संबोधित करते एमएलसी नीरज सिंह
Nawada News : नवादा में जदयू की बैठक में विधान पार्षद नीरज कुमार ने स्नातक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Nawada News : आगामी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को नवादा जिला जदयू कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद नीरज कुमार शामिल हुए. उन्होंने पार्टी के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने का निर्देश दिया.
एक-एक मतदाता से संपर्क स्थापित करने पर जोर
नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव में एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता का मोबाइल नंबर नोट करने और पंचायत स्तर तक लगातार संपर्क स्थापित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संवाद बढ़ाकर उन्हें एनडीए की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराएं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी स्नातक निर्वाचन में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत और मजबूती के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया.
Also Read : भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे, सांसद समेत कई नेता हुए शामिल
प्रखंड और नगर अध्यक्षों ने रखी अपनी बात
बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने की, जबकि मंच संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता किशोरी सिंह ने किया. इस दौरान जिले के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी और चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव दिए. सभी अध्यक्षों ने आगामी स्नातक निर्वाचन में एक-एक वोट एनडीए के पक्ष में कराने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने का भरोसा दिलाया.
बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में प्रो. प्रमिला प्रजापति, हरिकृपाल, प्रो. बिन्नी प्रसाद, जीवनलाल चंद्रवंशी, दीपक कुमार मुन्ना, राजीव रंजन, मीडिया प्रभारी तन्ने पठान, अनवर भट्ट, निजाम खान, मोहन सिंह, राजा भट्ट, मंजूर आलम, दिनेश यादव, ज्योति पासवान, विपिन कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : रजौली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








