सृष्टि अभिनव की बड़ी सफलता, CBSE री-इवैल्यूएशन में 99.2% और CUET में 100 पर्सेंटाइल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CBSE Result 2026: सृष्टि अभिनव ने CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन में 99.2% अंक हासिल किए. CUET-UG 2026 में भी उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया. उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और शिक्षकों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
CBSE Result 2026:
संवाददाता पटना के अनुसार नोट्रे डेम अकादमी, पाटलिपुत्र की छात्रा सृष्टि अभिनव ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है. पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्हें कई विषयों में 99 और 100 अंक मिले तथा सभी विषयों में ए-1 ग्रेड प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

CUET-UG 2026 में भी शानदार प्रदर्शन

सृष्टि अभिनव ने सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार, विद्यालय और शिक्षकों में खुशी का माहौल है. शिक्षकों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण कहा है.

CBSE Result 2026: प्रेरणादायक उपलब्धि

सृष्टि की यह सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा में मेहनत और निरंतर अभ्यास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है.

ALSO READ: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन