गांवों में गूंजी कानून की आवाज, एलइडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
गांवों में गूंजी कानून की आवाज, एलइडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

गांवों में गूंजी कानून की आवाज, एलइडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन

किस्को. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के तत्वावधान में किस्को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया. प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में हिसरी, बगरू, बेठहठ, पाखर, नावाडीह और देवदरिया में एलइडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) शाहिद हुसैन और इजहार अहमद ने ग्रामीणों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और कोर्ट की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही पेंशन, आवास और स्वास्थ्य बीमा जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी प्रेरित किया. पीएलवी ने नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी आवाज उठायी. इस दौरान ग्रामीणों के बीच जागरूकता बुकलेट और पंपलेट का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों की सटीक जानकारी मिली. मौके पर पीएलवी ने कहा कि प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola