मांगों को लेकर 10 जून को सीएम आवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

Updated:
विज्ञापन

मांगों को लेकर 10 जून को सीएम आवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

विज्ञापन

लोहरदगा़ सहकारिता भवन परिसर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक हुई. इसमें सरकार द्वारा आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजकीय मान-सम्मान, नियोजन में शत-प्रतिशत आरक्षण और जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर 50-50 हजार रुपये पेंशन देने के वादे पर अमल नहीं होने के विरोध में 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. मुख्य अतिथि मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड के मूल्यों और सपनों पर कुठाराघात हो रहा है. जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों पर हमला आंदोलनकारियों की अस्मिता मिटाने का षड्यंत्र है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर 2024 और 11 मार्च 2026 को मिले सरकारी आश्वासनों तथा 2012 व 2021 के संकल्पों का पालन नहीं होने के कारण वे पुनः शहादत देने को बाध्य हैं. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामनंदन साहू ने कहा कि हक के लिए अब कमर कसकर स्वयं लड़ाई लड़नी होगी. मौके पर अनंत राम, ताहिर अंसारी, छेदी अंसारी, शाहिद अंसारी, सुरेंद्र ठाकुर, अमानत अंसारी, पंचम नथ शाहदेव, सूकारो देवी, जसिंता केरकेट्टा, हरि उरांव, फुलदेव भगत, लाल बैधनाथ शाहदेव, हाजी सुल्तान अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola