लोहरदगा में नेशनल ट्राइबल मीट का आयोजन बड़ी उपलब्धि : धीरज प्रसाद साहू

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू व अन्य

भारत स्काउट एंड गाइड लोहरदगा के तत्वावधान में चीरी डायट सेंटर में नेशनल लेवल ट्राइबल रोवर रेंजर मीट का आयोजन हुआ. इस ऐतिहासिक आयोजन में देश भर से स्काउट्स शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित राज की रिपोर्ट

कुड़ू,लोहरदगा: भारत स्काउट एंड गाइड लोहरदगा के तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड के चीरी डायट सेंटर परिसर में नेशनल लेवल ट्राइबल रोवर रेंजर मीट का आयोजन किया गया. नेशनल ट्राइबल रोवर रेंजर मीट में देश के विभिन्न प्रदेशों के स्काउट एंड गाइड शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा व अन्य थे. अतिथियों के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. अतिथियों को बैज, अंगवस्त्र व पगड़ी देकर सम्मानित किया गया. मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत स्काउट एंड गाइड नेशनल ट्राइबल रोवर रेंजर मीट का शुभारंभ किया.

मौके पर स्वागत गान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम एसई रेलवे, ओड़िशा व झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर समां बांध दिया गया. इसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ व एनएफ रेलवे के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया.

मीट को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे शहर में भारत स्काउट एंड गाइड के नेशनल लेवल ट्राइबल रोवर रेंजर मीट का आयोजन लोहरदगा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस तरह के सफल आयोजन करना व विभिन्न प्रदेशों के भारत स्काउट एंड गाइड का स्वागत करना लोहरदगा जिले के लिए गौरव का क्षण है. भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन में देश की विविध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और युवाओं की प्रतिभा का अद्भुत संगम है.

विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड पूरे देश में संचालित है और बेहतर कार्य कर रहा है. देश में आयी आपदा हो या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानव सेवा करना, भारत स्काउट एंड गाइड की टीम कभी देश की सेवा करने से पीछे नहीं रही है. आज का दिन लोहरदगा के लिए काफी गौरवान्वित करने वाला है. कार्यक्रम को कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

अतिथियों को भारत स्काउट एंड गाइड के लोहरदगा जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने सलामी देकर स्वागत किया. मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी अजीत कुमार, निश्चित जायसवाल, सतीश महतो, सतीश कुमार, पवन पोद्दार, सत्यजीत देवघरिया, राम बाबू चंदवा, ऐनुल अंसारी, गौतम लेनिन, शैलेन्द्र कुमार सुमन, मुमताज अहमद, निश्चय वर्मा, संजू तुरी सहित अन्य शामिल थे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola