एंटी क्रप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, सब-जूनियर इंजीनियर 2 लाख रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

रिश्वत लेते गिरफ्तार सब-जूनियर इंजीनियर बिमल साहा. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए सब-जूनियर इंजीनियर बिमल साहा को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार के एंटी क्रप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को झारग्राम में रिश्वत मांग रहे सरकारी अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. झारग्राम जिले के जामबोनी ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ) में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विभाग के सब-जूनियर इंजीनियर बिमल साहा को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया.

  • गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर झारग्राम जिले में स्थित जामबोनी बीडीओ दफ्तर में था पोस्टेड
  • कांट्रैक्टर द्वारा बनवाये गये सब-हेल्थ सेंटर का बिल पास कराने के नाम पर मांगे थे 2 लाख रुपए

एसीबी ने पहले से बिछा रखा था जाल

आरोपी इंजीनियर बिमल साहा एक कॉन्ट्रैक्टर द्वारा बनाये गये सब-हेल्थ सेंटर का बिल पास करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी. एसीबी ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया और सब-जूनियर इंजीनियर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. बिमल साहा ने जैसे ही ठेकेदार से 2 लाख रुपए लिये, पहले से वहां मौजूद भ्रष्टाचार निरोधी शाखा (एसीबी) के अफसरों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: बंगाल में थम नहीं रही है जबरन वसूली, पुलिस विभाग से बेहद नाराज हैं दिलीप घोष

भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शेंगे नहीं : शुभेंदु अधिकारी

इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शुभेदु अधिकारी ने नबान्न में कहा कि सरकारी पद का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए करने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक सबसे सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की आम जनता के लिए पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार शासन-व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola