सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार कनौजिया बने अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
धोबी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा
कृष्ण कुमार कनौजिया को अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. 10 अगस्त को नासिक में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में वह शपथ लेंगे. देशभर से प्रतिनिधि होंगे शामिल.
लोहरदगा :अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2026 से 2029 तक तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए कृष्ण कुमार कनौजिया का सर्वसम्मति से चयन किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन होने के बाद उन्हें निर्विरोध चुना गया. उनके चयन के बाद अब 10 अगस्त को महाराष्ट्र के नासिक में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा.
10 अगस्त को होगा शपथग्रहण समारोह
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह की तिथि की घोषणा की गयी. महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शपथग्रहण समारोह बालाजी लान्स एंड रिजार्ट, गंगापुर रोड, सोमेश्वर मंदिर के समीप, नासिक रोड, महाराष्ट्र में आयोजित होगा. कार्यक्रम की शुरुआत 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से होगी. दोपहर 12 बजे कृष्ण कुमार कनौजिया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे. इसके बाद विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों की ओर से उनका सम्मान किया जायेगा.
देशभर से जुटेंगे महासंघ के प्रतिनिधि
शपथग्रहण के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिभाषण होगा. इसके अलावा अतिथियों और विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों की ओर से भी संबोधन किया जायेगा. दोपहर बाद महासंघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर और विभिन्न प्रदेशों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की घोषणा की जायेगी. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद देर शाम समारोह का समापन किया जायेगा.
ये भी देखें: रांची के सुकुरहुटू में 18 को धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन
ये भी देखें: लोहरदगा एकल अभियान भाग की बैठक संपन्न
झारखंड से करीब 20 प्रतिनिधि हुए रवाना
शपथग्रहण समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, जिला समितियों के पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. समारोह के लिए राकेश कुमार आर्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह को लेकर महासंघ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड से करीब 20 प्रतिनिधि शनिवार को नासिक के लिए रवाना हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










