लोहरदगा एकल अभियान भाग की बैठक संपन्न
लोहरदगा एकल अभियान भाग समिति की बैठक महावीर चौक स्थित अग्रसेन भवन में अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई.
लोहरदगा. लोहरदगा एकल अभियान भाग समिति की बैठक महावीर चौक स्थित अग्रसेन भवन में अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, रांची चैप्टर अध्यक्ष अंचल किंगर और केंद्रीय साहित्य प्रकाशन प्रमुख अमरेंद्र विष्णुपुरी ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से किया. अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया. नवल अग्रवाल ने एकल विद्यालयों की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी. अंचल किंगर और अमरेंद्र विष्णुपुरी ने बताया कि एकल अभियान को 37 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इसकी शुरुआत लोहरदगा से हुई थी. अनिल उरांव ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी विद्यालय शिक्षा का प्रकाश फैला रहे हैं. सचिव दीपक अग्रवाल ने पंचमुखी शिक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में संरक्षक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. 135 वी जयंती मनायी गयी कैरो. प्रखंड मुख्यालय ग्राम कैरो आंबेडकर मुहल्ला में नवयुवक अम्बेडकर संघ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजमोहन राम, शरत कुमार विद्यार्थी, समीद अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी. अतिथियों का स्वागत नीले वस्त्र और संविधान की पुस्तक भेंटकर किया गया. शिक्षा, खेल और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रविदास समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने समाज में शिक्षा और रोजगार की आवश्यकता पर बल दिया तथा बाबा साहेब के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो को अपनाने का आह्वान किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए