NEET-JEE की तैयारी कैसे करें? लोहरदगा में विद्यार्थियों को बताया गया टाइम मैनेजमेंट और पढ़ाई का तरीका

Updated:
विज्ञापन

फोटो जानकारी देते प्रशिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें NEET और JEE की तैयारी के लिए एक्सपर्ट ने बेहतर रणनीति और टाइम मैनेजमेंट के टिप्स दिए. विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में भैया-बहनों के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर हुआ. इसमें नित्यानंद ने विद्यार्थियों को NEET और JEE की बेहतर तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया.

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की बतायी रणनीति

नित्यानंद ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की समझ मजबूत करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कैरियर का चुनाव करना चाहिए. सही दिशा में नियमित प्रयास और बेहतर योजना के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है.

विद्यार्थियों के सवालों का दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने NEET और JEE की तैयारी से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे. विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया. विद्यालय परिवार ने कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola