करम पर्व की पूर्व संध्या पर नागपुरी गीतों पर झूमे बच्चे, ज्ञानदीप स्कूल में दिखी झारखंडी लोक संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के ज्ञानदीप स्कूल में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में नागपुरी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए. इस दौरान प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल कुटमू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर करम पर्व की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया.

विज्ञापन

नागपुरी गीतों पर बच्चों ने दी नृत्य प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नागपुरी गीत ‘हाय रे हाय हमर सोना नागपुर’ सहित अन्य लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. सामूहिक नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने झारखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों को मंच पर प्रदर्शित किया.

विद्यालय परिसर को करम पर्व के अनुरूप सजाया गया था. इससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया और कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों व शिक्षकों में उत्साह दिखा.

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने कहा कि संस्कृति हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. करम पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्तों की मजबूती का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के संरक्षण और उसके प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola