सुरक्षा का एसडीओ तथा एसडीपीओ ने लिया जायजा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामला उजागर होने आज बाद लोहरदगा जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है.
कुड़ू. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ऑफ झारखंड के द्वारा आयोजित मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामला उजागर होने आज बाद लोहरदगा जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है. कुड़ू के चार परीक्षा केंद्रों के लिए बने बैंक आफ इंडिया कुड़ू शाखा के प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम का एसडीओ अमित कुमार एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा तथा सीओ सह प्रभारी बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित स्ट्रांग रूम के सील होने तथा प्रश्नपत्र निकालने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से प्रखंड के चार विद्यालय राजकीय बुनियादी विद्यालय कुड़ू, गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कुड़ू तथा कन्या मध्य विद्यालय टाकू में मैट्रिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी परीक्षा केन्द्रों में बैंक आफ इंडिया कुड़ू शाखा में बने प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा तथा वीडियोग्राफी के बीच सीओ मधुश्री मिश्रा की निगरानी में प्रश्नपत्र निकाला जाता है तथा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र में पहुंचाया जाता है साथ ही परीक्षा केंद्र के वीक्षक की निगरानी में प्रश्नपत्र को निर्धारित समय पर खोला जाता है. राज्य के विभिन्न जिलों में मैट्रिक परीक्षा में हिंदी तथा विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला उजागर हो गया तथा प्रश्न-पत्र वायरल हो रहा था. प्रश्नपत्र लीक होने के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया. शुक्रवार दोपहर एसडीएम अमित कुमार एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सीओ मधुश्री मिश्रा बैंक आफ इंडिया कुड़ू शाखा पहुंचे तथा प्रश्नपत्र के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से किया जा रहा है. एसडीएम अमित कुमार ने बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से पूरे मामले की जानकारी ली. सीओ सह प्रभारी बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने बताया कि कुड़ू में बने प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण एसडीएम तथा एसडीपीओ के द्वारा किया गया. प्रश्नपत्र कड़ी के बीच रखा गया है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्र निकाला जाता है. कुड़ू मे प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जाता है. सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता कुड़ू में नहीं होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




