शांतिकुंज से आये ज्योति कलश रथ का हुआ स्वागत

Updated at : 20 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिकुंज से आये ज्योति कलश रथ का हुआ स्वागत

जन जन तक गायत्री मंत्र पहुंचाने एवम गायत्री माता के प्रति लोगों में श्रद्धा जगाने को लेकर हरिद्वार शांतिकुंज से गायत्री परिवार का निकला ज्योति कलश रथ गुरुवार को गुमला घाघरा होते हुए सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के कन्डरा पहुंचा.

विज्ञापन

फोटो पूजा करती महिलाए लोहरदगा. जन जन तक गायत्री मंत्र पहुंचाने एवम गायत्री माता के प्रति लोगों में श्रद्धा जगाने को लेकर हरिद्वार शांतिकुंज से गायत्री परिवार का निकला ज्योति कलश रथ गुरुवार को गुमला घाघरा होते हुए सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के कन्डरा पहुचा. जहां लोहरदगा गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी गोविंद साहू एवं परिजनों द्वारा रथ का भव्य स्वागत करते हुए पूजन कर आरती उतारी. इसके बाद ज्योति कलश रथ को बूटी, झखरा, अलौदी, हेसवे, बाजार डाडु, चौकनी, अरु, जोगना, सेन्हा बरवाटोली, बान्धटोली एवम महतो मुहल्ला आदि गांवों में ले जाया गया. जहां ग्रामीणों द्वारा गायत्री माता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गयी. संध्या में नवनिर्मित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया .मौके पर उपस्थित मुख्य ट्रस्टी प्रोफेसर गोविंद साहू ने कहा कि गायत्री मंत्र हम सबो को सद्बुद्धि देनेवाला मंत्र है. आज लोगों के पास धन सम्पति व बुद्धि तो बहुत है पर सद्बुद्धि नहीं है. इसलिये खास कर युवा वर्ग राह भटक जा रहे हैं. घरेलू हिंसा, हत्या, पापाचार, भ्र्ष्टाचार ,नशापान बढ़ रहा है. इसके लिए उन्हें गायत्री माता के शरण मे जाना होगा. अपने बच्चों को विवेकानंद, शिवाजी, भगत सिंह, जैसे बनाना चाहते है तो उनमें छोटे से ही अच्छे संस्कार डालना होगा, उन्हें अध्यात्म की शिक्षा देनी होगी. उन्होंने बतलाया कि परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति पंडित श्री रामशर्मा ने अपने जीवन काल मे 32 सौ पुस्तकें लिखी जिसमे मनुष्य की सारी समस्याओं का समाधान है. उन्होंने बतलाया कि 2026 का वर्ष गायत्री परिवार के साथ पूरे विश्व के लिए विशेष महत्व का वर्ष है. जिसमे कई बड़े कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.यह वर्ष अखंड ज्योत के साथ गुरु माता भगवती देवी के जन्म का एवम गुरु जी के तप का शताब्दी वर्ष है. मौके पर प्रकाश महतो,विजय सोनी, अजय साहू, ईश्वर महतो, सतीश साहू, विकेश कुमार, बसंती देवी, उमा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola