एक साल में पकड़े गये 70 लाख के अवैध मादक पदार्थ

शनल हाइवे 39 कुड़ू - रांची मुख्य पथ पर शराब, डोडा, गांजा के बाद अफीम की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है
नहीं थम रहा कुड़ू के रास्ते अवैध शराब, डोडा, गांजा तथा अफीम की तस्करी
फोटो फ्लाई वुड लदा मालवाहक ट्रक जिसके बीच में छिपाया था गांजाकुड़ू. नेशनल हाइवे 39 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर शराब, डोडा, गांजा के बाद अफीम की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाहे-बगाहे एनसीबी, लोहरदगा पुलिस तथा उत्पात विभाग की टीम को सफलता मिलती रही है. पुलिस की लाख सतर्कता के बावजूद नशे का अवैध धंधा तेजी से फल-फूल रहा है. पिछले एक साल के भीतर एनसीबी, लोहरदगा पुलिस तथा उत्पात विभाग की टीम ने लगभग 70 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ पकड़ने मे सफलता हासिल की है साथ ही दो दर्जन से अधिक नशे के कारोबारी पकड़े गये हैं, लेकिन हमेशा नशे का बड़ा कारोबारी पुलिस शिकंजे से बाहर निकल जाता है नतीजतन नशे का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है.पिछले एक साल के आंकड़े पर गौर करें तो कुड़ू पुलिस के सहयोग से लगभग 70 लाख रुपये का अवैध डोडा, अफीम, गांजा, शराब तथा अन्य मादक पदार्थ बरामद किया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अफीम की तस्करी कुड़ू के रास्ते होने की भनक तक किसी को नहीं लगती थी लेकिन जब लगभग चार किलोग्राम अफीम एक यात्री वाहन से बरामद किया गया, तो मामले का खुलासा हुआ. अफीम तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गयी है. बताया जाता है कि पिछले 4 फरवरी को रांची से चावल लदे मालवाहक ट्रक में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा लगभग 65 बैग डोडा पुलिस ने बरामद किया था. बरामद डोडा के संबंध में बताया गया था कि रांची जिले के एक गोदाम से चावल लोड किया गया था उसके बाद रात में चावल के बीच में डोडा लोड करते हुए सुबह रांची से वाहन कुड़ू होते हुए पंजाब के लिए निकला था इसी बीच कुड़ू पुलिस ने डोडा लदे वाहन को हेंजला पुलिस पिकेट के समीप पकड़ लिया था. बरामद डोडा की कीमत लगभग तीस लाख रुपए थी. इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान चलाते हुए तीन स्थानों से लगभग एक लाख रुपए का अवैध शराब बरामद किया था. इसके बाद कुड़ू पुलिस ने शहरी क्षेत्र से लगभग 15 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया था. इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताया गया था. चार माह पहले पुलिस ने लगभग दो किलोग्राम गांजा बरामद किया था तथा एक दिन के बाद चार किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया था . बरामद अफीम की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताया गया था. इसके बाद कुड़ू पुलिस ने अवैध शराब के खिलाप अभियान चलाते हुए लगभग एक लाख रुपए का शराब विभिन्न स्थानों से बरामद किया था. बुधवार देर रात्रि एनसीबी की टीम ने 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया. बरामद गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है, जबकि बिहार पहुंचते ही गांजा की कीमत डबल हो जाती है. बावजूद इसके नशे का अवैध धंधा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली कुड़ू – लोहरदगा, कुड़ू – रांची तथा कुड़ू – मेदिनीनगर मुख्य पथ पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के युवा नशें की गिरफ्त मे तेजी से आ रहे हैं. नशे का सामान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आसानी के साथ उपलब्ध है. युवा नशे के लिए गांजा से लेकर वाइटनर, थिनर, अफीम, डोडा, खांसी के लिए आने वाला कोरेक्स शिरफ सहित अन्य मादक पदार्थों को प्रयोग खुलेआम कर रहे हैं. कुड़ू शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का सामान आसानी से मिल जा रहा है नतीजा युवा तेजी से नशें की गिरफ्त में फंस रहे हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में नशे का अवैध धंधा नहीं चलने दिया जायेगा. नशे को लेकर लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा. थाना क्षेत्र में नशें का सामान ना तो बेचने दिया जायेगा ना ही युवाओं को नशें की गिरफ्त में आने दिया जायेगा. अवैध नशा को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान तथा छापामारी अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




