रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे पर छायी खुशी

Updated at : 20 Feb 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे पर छायी खुशी

बुधवार को हुए मौसम परिवर्तन के बाद गुरुवार सुबह किस्को प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

बारिश किसानों के फसलों के लिए ऑक्सीजन का कार्य करेगी,कृषि वैज्ञानिक फोटो बारिश के बाद अपनी खेती का मुवायना करती महिला किसान फोटो सड़क में जमा पानी किस्को. बुधवार को हुए मौसम परिवर्तन के बाद गुरुवार सुबह किस्को प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है.बादलों से घिरे आसमान के बीच सुबह होने से पूर्व बारिश शुरू हुई,जो कुछ देर बाद थम गयी. अहले सुबह से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश के साथ वज्रपात भी देखने को मिली. बारिश से मौसम में आयी नमी के कारण आमजन ने जहां गुलाबी ठंड का एहसास किया. वहीं किसानों के चेहरे खिल गये. बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था. छोटे-मोटे जलाशय सूखने से किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी थी.ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई. कृषि वैज्ञानिक हेमंत कुमार पांडेय की मानें, तो हल्की बारिश से खेतों में लगे फसलों को संजीवनी मिली है. फसलों के लिए पानी ऑक्सीजन का काम करेगी. वहीं अन्य रवि फसलों को भी फायदा पहुंचेगा. जिला कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में हल्की बारिश नुकसान तो नहीं करेगी. लेकिन फूल लगी दलहन व तेलहन की फसलों में लगे फूलों को झड़ने की संभावना बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola