गुरुकुल भारती विद्यालय की 14वां वर्षगांठ मनायी गयी

गुरुकुल भारती प्रांगण में धूमधाम के साथ विद्यालय की 14 वीं वर्षगांठ मनायी गयी.
फोटो कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी लोहरदगा. गुरुकुल भारती प्रांगण में धूमधाम के साथ विद्यालय की 14 वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ,नृत्य और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार और प्राचार्य मनीष कुमार साहू ने किया. तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से की गयी. जिसमें छात्राओं द्वारा बूंद बूंद गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया. इसके अलावे विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अविभावकों का मन मोह लिया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्हे बच्चों ने तरह तरह के वेशभूषा धारण कर रैंप वाक पर उतरे और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. पुरस्कार वितरण चेयरमैन, डायरेक्टर तथा प्रिंसिपल ने किया. राष्ट्रगान गा कर कार्यक्रम की समाप्ति की गयी. कार्यक्रम का संचालन कंचन टोप्पो और अनिता कुशवाहा ने किया. . कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




