सिपाही के खाते से 1.20 लाख की निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 9:21 PM
गुमला: चाईबासा जिला में पदस्थापित सिपाही शनिचर गोप के खाते से एक लाख, 20 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह राशि तीन बार में निकाली गयी है. अज्ञात युवक ने एटीएम बदलकर पैसा की निकासी की है. इस संबंध में सिपाही ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्र दर्ज कर […]
गुमला: चाईबासा जिला में पदस्थापित सिपाही शनिचर गोप के खाते से एक लाख, 20 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी है. यह राशि तीन बार में निकाली गयी है. अज्ञात युवक ने एटीएम बदलकर पैसा की निकासी की है. इस संबंध में सिपाही ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्र दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
40 हजार की निकासी हुई
गुमला. तोरपा थाना के इचाओंगाटोली गांव के विजय आइंद के खाते से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी है. उसने थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें उसने कहा है कि वह एटीएम से पैसा निकालने गया था. तभी तीन युवक आये और उसका एटीएम बदल लिये. इसके बाद पैसा की निकासी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










