Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से होगी शुरू, सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे, जानें फीचर्स

Skoda Kodiaq RS (Photo: Skoda)
Skoda अपनी नई Kodiaq RS को भारत में लाने जा रही है. इसकी बुकिंग 22 जून से शुरू होगी और सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. यह एक हाई-परफॉर्मेंस और लिमिटेड एडिशन SUV है जिसमें दमदार इंजन, तेज स्पीड, प्रीमियम लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन मिलता है.
Skoda के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. Skoda Auto India ने आखिरकार कन्फर्म कर दी है कि वह जल्द ही भारत में अपनी अब तक की सबसे तेज SUV लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने ऑफिसियली ऐलान किया है कि नई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू होगी. खास बात यह है कि Kodiaq RS भारत में आने वाली पहली Skoda SUV होगी, जिसे कंपनी का मशहूर RS (Rally Sport) बैज मिलेगा. यह बैज उन गाड़ियों को दिया जाता है, जिन्हें परफॉर्मेंस और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए खास तौर पर तैयार किया जाता है.
भारत में मिलेंगी केवल 50 यूनिट्स
Skoda Kodiaq RS की एंट्री को और भी खास बनाती है इसकी लिमिटेड गिनती में मिलने वाली यूनिट्स. कंपनी ने फिलहाल भारत के लिए इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स ही अलॉट किया है. ऐसे में अगर आप इस SUV को अपने गैरेज में शामिल करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए. खास बात यह है कि Kodiaq RS को भारत में पूरी तरह से तैयार (CBU) मॉडल के रूप में लाया जाएगा. यही वजह है कि इसकी कीमत मौजूदा स्टैंडर्ड Kodiaq के मुकाबले काफी ज्यादा होने की उम्मीद है.
Skoda Kodiaq RS: पावरट्रेन
- इसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 265 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- इस पावर को कंट्रोल करने के लिए इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है.
- यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड करीब 231 kmph तक जाती है.
- इसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है जिसमें वेंटिलेटेड और स्लॉटेड डिस्क ब्रेक्स के साथ रेड फिनिश वाले बड़े ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज
Skoda Kodiaq RS: एक्सटीरियर
- फ्रंट से देखें तो इसमें नया डिजाइन किया हुआ बंपर मिलता है, जिसमें बड़े एयर इनटेक्स और फंक्शनल एयर कर्टन दिए गए हैं. इसके साथ ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और RS बैजिंग मिलती है.
- सबसे खास बात इसकी फ्रंट लाइट बार है, जो Matrix LED हेडलैम्प्स को जोड़ती है. ये चीज रात में इसे काफी फ्यूचरिस्टिक लुक देती है.
- साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इनके साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स इसका स्पोर्टी फील और बढ़ा देते हैं.
- कार में ब्लैक-आउट एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जैसे रूफ रेल्स, ORVM कैप्स, विंडो सराउंड और C-पिलर ट्रिम, जो इसे और ज्यादा एग्रेसिव बनाते हैं.
- पीछे की तरफ भी इसमें अपडेटेड बंपर, स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं.
Skoda Kodiaq RS: इंटीरियर
- केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ जगह-जगह रेड स्टिचिंग दी गई है, जो डैशबोर्ड से लेकर सीट्स, आर्मरेस्ट और डोर पैनल तक फैली हुई है.
- फ्रंट सीट्स काफी सपोर्टिव हैं और इनमें इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट के साथ RS ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है.
- डैशबोर्ड के बीच में 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसे 10.25-इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है. इसके नीचे स्मार्ट रोटरी डायल्स दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से क्लाइमेट कंट्रोल, म्यूजिक वॉल्यूम और ड्राइव मोड जैसी सेटिंग्स को बदल सकते हैं.
- इसके अलावा, इसमें 13-स्पीकर वाला प्रीमियम Canton साउंड सिस्टम मिलता है, जो 725 वॉट का दमदार ऑडियो आउटपुट देता है.
- इसमें ड्यूल वायरलेस चार्जर (कूलिंग के साथ), एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, कई स्टोरेज स्पेस और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है.
- पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स भी हैं. साथ ही इसमें ADAS Level 2 सेफ्टी, 360-डिग्री कैमरा और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: BYD लेकर आ रही है Seal U SUV, भारत में दिखाया अपना एडवांस DM-i हाइब्रिड सिस्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










