संदेशखाली में मिला 16 हथियारों और 2000 कारतूस का जखीरा, बंगाल एसटीएफ की बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal STF Recovers Weapons Cartridges: पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अवैध हथियार और 2000 कारतूस बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर यह कामयाबी मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Bengal STF Recovers Weapons Cartridges: पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और उत्तर 24 परगना के बशीरहाट जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर संदेशखाली से बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा बरामद किया था. गुरुवार को एक बार फिर बंगाल एसटीएफ ने 16 हथियार और 2000 कारतूस बरामद किये हैं. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, संदेशखाली के नजाट थाना क्षेत्र के खरीर पुकुरपार इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने अभियान चलाया. वहां से 16 हथियार बरामद करने के साथ ही दो हजार कारतूस बरामद किये गये हैं.

4 ठिकानों पर पिछले दिनों भी हुई थी छापेमारी

संदेशखाली समेत 4 ठिकानों पर 6 मई को एसटीएफ ने छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान 19 हथियार और 57 कारतूस बरामद हुए थे. एसटीएफ ने बारासात पुलिस जिला, बशीरहाट पुलिस जिला पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ मिलकर संदेशखाली थाना, नजाट थाना तथा बासंती थाना क्षेत्र के सरबेड़िया, अकुंजीपाड़ा, कुमरोखाली और मणिपुर इलाकों में एक साथ संयुक्त अभियान चलाया था.

इसे भी पढ़ें : शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, बंगाल एसटीएफ ने जमीन खोदकर निकाले हथियार

टीएमसी के अंचल अध्यक्ष के घर भी हुई थी छापेमारी

इन इलाकों से बरामद हथियारों में 10 बड़े और बाकी छोटे हथियार थे. इस दौरान संदेशखाली-2 ब्लॉक के मणिपुर गांव में तृणमूल के अंचल अध्यक्ष रॉबिन दास और उनके भाई गोपाल दास के घर पर भी छापेमारी की गयी थी. पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों फरार हो गये थे. तलाशी अभियान के दौरान उनके घर के अलावा पास के तालाब में गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गयी, तो हथियारों और कारतूस का जखीरा बरामद हुआ.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal STF Recovers Weapons Cartridges: गिरफ्तार आरोपियों से मिला सुराग

एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 जून को हुई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये 6 लोगों से पूछताछ में कई सुराग मिले थे. उसी के आधार पर फिर से एसटीएफ की टीम ने नये ठिकानों पर छापेमारी की और हथियारों का नया जखीरा बरामद किया.

इसे भी पढ़ें

Video: स्कूल या अय्याशी का अड्डा! सिक रूम में मिले 1.77 करोड़ कैश, शराब और कंडोम, नगरपालिका चेयरमैन समेत 4 पर केस दर्ज

संदेशखाली और बासंती में बारूद का ‘पाताल लोक’! शुभेंदु बोले- तृणमूल ने लोगों को डराने के लिए छिपा रखे थे हथियार

बंगाल में फिर मिला हथियारों का जखीरा, एक ही घर से एके47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त

बंगाल के तालाब उगल रहे हथियार, दक्षिण 24 परगना में पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola