बंगाल के तालाब उगल रहे हथियार, दक्षिण 24 परगना में पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बरामद हथियार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal News: बंगाल पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं. साथ ही प्लास्टिक के बोरे से मिले तीन आग्नेयास्त्र, 20 कारतूस और बम बनाने का सामान भी मिले हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Bengal News : कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब के भीतर छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद किया है. महेशपुर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये तलाशी अभियान में पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखे गये तीन आग्नेयास्त्र, 20 कारतूस, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

विज्ञापन

तालाब के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में अवैध हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना मुखबिरों के जरिये मिली थी. इसके बाद रविवार अपराह्न बासंती थाना पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया. काफी देर तक तलाशी चलाने के बाद तालाब के भीतर डुबोकर रखे गये प्लास्टिक के बोरे का पता चला. बोरे को बाहर निकालकर जांच करने पर उसके भीतर हथियार और कारतूस बरामद हुए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

बरामद सामान में तीन आग्नेयास्त्र, 20 जिंदा कारतूस के अलावा बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बारूद और अन्य सामग्री भी शामिल है. पुलिस को आशंका है कि इलाके में किसी बड़ी आपराधिक या हिंसक घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गयी हैं कि हथियार किसने छिपाये थे और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है.

Also Read: बंगाल में बुलडोजर एक्शन, सोना पप्पू के ठिकाने समेत कई घर ध्वस्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola